समस्तीपुर: नशा मुक्ति व संविधान दिवस पर सामूहिक शपथ, प्रतिभागी छात्रों को मिला सम्मान

DNB Bharat Desk

समाहरणालय सभागार में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से एक संयुक्‍त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों, जीविका दीदी व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध लेखन में उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरपुर की विजरा फातमा, उच्च मा.वि. विशनपुर की सिद्धि कर्ण, और उच्च विद्यालय शंभूपट्टी के युवराज सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में उच्च मा.वि. शंभूपट्टी की अनिषा कुमारी, उच्च विद्यालय छतौना के गुंजन कुमार, तथा उ.उ.म.वि. लगूनिया रघुकंठ की रिधि प्रिया को सम्मानित किया गया।

समस्तीपुर: नशा मुक्ति व संविधान दिवस पर सामूहिक शपथ, प्रतिभागी छात्रों को मिला सम्मान 2वही वाद-विवाद प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय सिंघिंया खुर्द के दिलखुस राज प्रथम, उ.म.वि. चकनूर की सोनाली कुमारी द्वितीय तथा उ.म.वि. नीरपुर की नाजिया प्रवीण तृतीय स्थान पर रहीं।जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि “नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना समय की जरूरत है।बच्चे और युवा ही इस मुहिम को सफल बना सकते हैं।” उन्होंने संविधान दिवस पर संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

समस्तीपुर: नशा मुक्ति व संविधान दिवस पर सामूहिक शपथ, प्रतिभागी छात्रों को मिला सम्मान 3कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, अधीक्षक मद्य निषेध मनोज कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा, अंजली कुमारी, डीसीएलआर ऋषभ राज, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता कुमारी, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, ऋतुराज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदी व शिक्षाकर्मी मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा उन्मूलन और संविधान के प्रति आस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article