श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को भगवानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

पुलिस बल ने दहिया औगाम, रसलपुर, बसही, दामोदरपुर, पासोपुर, भगवानपुर, मेहदौली सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने मेला स्थलों और प्रमुख मार्गों का जायजा भी लिया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 2थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 3फ्लैग मार्च में एसआई विनोद कुमार ,रितेश कुमार, एसआई प्रिया कुमारी, पीएसआई संजय कुमार, एएसआई अभिषेक रंजन, एएसआई अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Share This Article