पिकअप की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मेघौल धर्मगाछी चौक के समीप बुधवार की रात एसएच 55 पर पिकअप की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी युवक मेघौल वार्ड 6 निवासी नरेश महतो के 35 वर्षीय अंकित महतो है । तत्काल उसे इलाज के लिए खोदावंदपुर सीएचसी लाया गया ।

- Sponsored Ads-

जहां प्राथिमिक चिकित्सा बाद गंभीर रूप से जख्मी अंकित को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंकित धर्मगाछी स्थित दूध समिति से दूध देकर वापस लौट रहा रहा था। तभी रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रही एक अज्ञात पिकअप भान अंकित को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने घटना का पुष्टि किया है।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article