आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़कर वोटरों की भागीदारी के लिए संकल्प सभा आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी 13 मई को होने वाले बेगूसराय लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटरों की भागीदारी के लिए जागरूकता अभियान चलाने के उद्देध्य से संकल्प सभा का आयोजन किया गया।एमआरडी इंटरमीडिएट कॉलेज मेघौल में सोमवार को कालेज की प्रभारी प्राचार्य कुमारी इंदु सिन्हा की अध्यक्षता में मतदान संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस संकल्प सभा में लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं पास पड़ोस के लोगों को प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़कर वोटरों की भागीदारी के लिए संकल्प सभा आयोजन 2मौके पर कॉलेज के शिक्षक प्रो. संजय कुमार, प्रो.शारदानंद झा, प्रो. विजय कुमार झा, प्रो. रेखा कुमारी, प्रो.अनमोल कुमार शिक्षकेत्तरकर्मी अरविंद शर्मा, संजय कुमार, दिनेश झा, शैलेंद्र मोहन ठाकुर, कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article