बेगूसराय जिले के मालपुर के डाकपाल सौरभ को डाक अधीक्षक ने किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के उप डाकघर चकयद्दु मालपुर के ग्रामीण डाकपाल ( बी.ओ.) सौरभ कुमार को बेगूसराय के डाक अधिक्षक  नवीन कुमार के द्वारा प्रशस्तिपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सौरभ को यह सम्मान भारत सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना एवं डाक जीवन बीमा व्यवसाय को मालपुर डाकघर के मध्यम से जनजन तक पहुंचाने के लिए बिहार प्रमंडल के डाक महा अधीक्षक के आदेश पर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के मालपुर के डाकपाल सौरभ को डाक अधीक्षक ने किया सम्मानित 2यह प्रस्ततिपत्र एक समारोह आयोजित कर दिया गया। मौके पर सहायक डाक अधीक्षक मुकेश कुमार डाक निरीक्षक संतोष रौशन मिश्र एवं अन्य डाककर्मी मौजूद थे। सौरभ कुमार को सम्मान मिलने पर ग्रामीण डाकपाल शंकर कुमार, अरुण कुमार, देव नारायण यादव, राजा कुमार सहित अनेक बीओ. ने उन्हें बधाई दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article