नालंदा: महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ का बीजेपी पर तंज कहा:- चंदा दो और धंधा लो, अगर चंदा नहीं दिए तो ईडी का फंदा लो

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ के खंदक पर स्थित इंडिया महागठबंधन के पार्टी कार्यालय में प्रत्याशी डॉक्टर संदीप सौरभ ने किया प्रेस वार्ता। महागठबंधन के तमाम घटक दल रहे मौजूद

महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ का बीजेपी पर तंज: बीजेपी परिवारवाद की पार्टी है। सभी 14 प्रत्याशी परिवारवाद से निकले हुए लोग हैं

डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा-इंडिया गठबंधन द्वारा नालंदा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा माले के लोकसभा प्रत्याशी संदीप सौरभ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

नालंदा: महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ का बीजेपी पर तंज कहा:- चंदा दो और धंधा लो, अगर चंदा नहीं दिए तो ईडी का फंदा लो 2 उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने भी प्रत्याशियों को टिकट दिया है, सभी परिवारवाद से निकले हुए लोग हैं। भाजपा ने 14 सीटों पर सिर्फ परिवारवाद के चलते अपने परिवार को उतारने का काम किया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ का बीजेपी पर तंज कहा:- चंदा दो और धंधा लो, अगर चंदा नहीं दिए तो ईडी का फंदा लो 3भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनका अपना परिवारवाद अच्छा है। बाकी लोग परिवारवाद है। उनका करप्शन अच्छा है लेकिन बाकी लोगों पर ED का छापा पड़ जाएगा। वही महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरव ने कहा चंदा दो और धंधा लो। अगर चंदा नहीं दिया तो ईडी का फंदा लो।

नालंदा: महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ का बीजेपी पर तंज कहा:- चंदा दो और धंधा लो, अगर चंदा नहीं दिए तो ईडी का फंदा लो 4वहीं उन्होंने पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव के नामांकन को लेकर कहा कि इसे बारे में पार्टियों को फैसला लेना है। इस बारे में इंडिया गठबंधन के द्वारा पहले ही प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी-अपने सीटों की जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने कहा पूर्णिया लोकसभा सीट पर बीच का रास्ता निकालना चाहिए।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article