बेगूसराय में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा चालकों के शोषण एवं अवैध वसूली के खिलाफ किया प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

नगर निगम प्रशासन के द्वारा ही टेंडर के माध्यम से ई रिक्शा चालकों से वसूली की जा रही है। 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में नगर निगम प्रशासन पर ई रिक्शा चालकों के शोषण का आरोप लगाते हुए आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले और विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया तथा कुछ समय के लिए सड़क को जाम किया गया ।

बेगूसराय में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा चालकों के शोषण एवं अवैध वसूली के खिलाफ किया प्रदर्शन 2लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय नगर निगम के वार्ड से लेकर मेयर के तक के सभी प्रत्याशियों के द्वारा लंबी लंबी बातें बोली गई थी और ई-रिक्शा चालकों के शोषण एवं अवैध वसूली की प्रक्रिया को खत्म करने की बात कही गई थी । लेकिन अब नगर निगम प्रशासन के द्वारा ही टेंडर के माध्यम से ई रिक्शा चालकों से वसूली की जा रही है इतना ही नहीं आए दिन ई रिक्शा चालकों के साथ मारपीट एवं गोलीबारी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है ।

- Sponsored Ads-

बार बार आवेदन देने के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन के द्वारा ईस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । अब हार कर लोग आंदोलन करने को विवश हैं। आज के आंदोलन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन को सतर्क किया जाता है कि जल्दी ई रिक्सा से वसूली की प्रक्रिया को खत्म नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा ।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article