विभिन्न थाना में 20 से ज्यादा मामले दर्ज है
डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र में मानसी थाना एवं STF टीम के संयुक्त कार्रवाई के द्वारा 50,000/ रू0 का ईनामी अपराधकर्मी सौरभ यादव पे०-सौदागर यादव को ग्राम सैदपुर से किया गया।
- Sponsored Ads-

गिरफ्तार के साथ मे एक देशी कट्टा तीन कारतूस भी बरामद किया है ।सौरभ की गिरफ्तारी परसा थाना पुलिस और एसटी एफ के द्वारा की गई है।
हाल ही में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस के द्वारा कुख्यात अपराधियों का लिस्ट और इनामी राशि जारी की गई थी।सौरभ दूसरे नंबर पर दर्ज अपराधी है।
खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-