बेगूसराय पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने समान नागरिकता कानून के संबंध में कहा – सीएए कानून लागू होने से अब देश की जनता को पूरा लाभ मिलेगा 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने समान नागरिकता कानून के संबंध में बात करते हुए कहा है कि सी ए ए कानून लागू होने से अब देश की जनता को पूरा लाभ मिलेगा और वैसे लोग जिन्हें अभी तक नागरिकता प्राप्त नहीं हो सकी थी उन्हें नागरिकता प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह सरकार के योजनाओं का लाभ ले सकेंगे ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने समान नागरिकता कानून के संबंध में कहा - सीएए कानून लागू होने से अब देश की जनता को पूरा लाभ मिलेगा  2वहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज ऐसे लोग सी ए ए कानून का विरोध कर रहे हैं जो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं एवं देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रेल क्रांति लाने का काम किया है और इसी करी में आज 85 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है जो अपने आप में आज तक की सबसे बड़ी व्यवस्था को दर्शा रही है ।

बेगूसराय पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने समान नागरिकता कानून के संबंध में कहा - सीएए कानून लागू होने से अब देश की जनता को पूरा लाभ मिलेगा  3अब रेल के माध्यम से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का बेगूसराय में भी ठहराव सुनिश्चित हुआ है। रेल मंत्रालय के द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गई है हाल के कुछ ही दिनों में लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article