बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के जाति पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर राहुल गांधी पहले यह बताबे कि वह किस जाति से हैं

DNB Bharat Desk

 

केंद्रीय मंत्री बेगूसराय पहुंचे हैं जहां शाम में वह बरौनी जंक्शन से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना भी करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की ही जाती पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर राहुल गांधी पहले यह बताबे कि वह किस जाति से हैं । दरअसल हाल के दिनों में राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा गया था कि वह जन्म से ओबीसी नहीं है बाद में भाजपा ने उनकी जाति को ओबीसी की श्रेणी में लाया था।

- Sponsored Ads-

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जितने भी महापुरुषों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है वह सब भाजपा की सरकार में ही संभव हो पाया है यह ऐसे लोग हैं जिन्हें बाबा साहब, कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों को भी भारत रत्न मिलने पर पेट में दर्द हो रहा था। लेकिन भाजपा महापुरुषों का सम्मान सदैव करते  रही है। वहीं उन्होंने उत्तराखंड की घटना पर कहा की धर्म के नाम पर बवाल खड़ा करने वाले लोगों को कभी बक्सा नहीं जाएगा और ना ही ऐसे लोग जो सरकारी जमीन को अतिक्रमित किए हुए हैं और जब सरकार के द्वारा जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कोशिश की जाती है तो फिर बवाल किया जाता है।

बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के जाति पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर राहुल गांधी पहले यह बताबे कि वह किस जाति से हैं 2उत्तराखंड की सरकार पूरे मामले पर नजर बनाकर निष्पक्ष जांच कर रही है जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष के द्वारा सिर्फ उत्तराखंड के सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं जहां शाम में वह बरौनी जंक्शन से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना भी करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article