बिहार में एनडीए सरकार का गठन पर एनडीए में खुशी तो महागठबंधन में ग़म का माहौल

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागतबंधन की सरकार से पाला बदलकर भाजपा के समर्थन से नई सरकार के गठन को लेकर खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के गलियारे में कहीं खुशी कहीं गम देखा जा रहा है। एनडीए कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार पुनः एनडीए का सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हम के नेता पूर्व मुख्यमंत्री हम के नेता जीतन राम मांझी, एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा रोलाजादा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का आभार व्यक्त किया है।

- Sponsored Ads-

बिहार में एनडीए सरकार का गठन पर एनडीए में खुशी तो महागठबंधन में ग़म का माहौल 2नीतीश के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनने से बिहार तेजी से विकास करेगा । दूसरी ओर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस चाल चरित्र को अवसरवादी पद लोलूप की संज्ञा देते हुए उन्हें पलटू राम बताया है। वही भाजपा को सत्ता और पद का दुरुपयोग कर कुर्सी के लिए किसी भी हद तक जाने वाली पार्टी बताया है। नीतीश कुमार के द्वार महागठबंधन छोड़कर और एनडीए से मिलकर बिहार में पुनः नई सरकार बनाने के निर्णय का स्वागत  है। भाजपा जेडीयू का चुनाव के समय से स्वाभाविक गठबंधन था बीच में कुछ खटपट हुई थी।

बिहार में एनडीए सरकार का गठन पर एनडीए में खुशी तो महागठबंधन में ग़म का माहौल 3अब घर वापसी हुई है।डबल इंजन की सरकार में बिहार जरूर विकसित राज्य बनेगा और राम राज्य आयेगा।नीतीश कुमार के जेडीयू और भाजपा का स्वाभाविक गठबंधन है। अशोक महतो पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता।नीतीश जी गठबंधन तोड़कर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाए थे। जहां शुरू से ही असहज थे। और बिहार में जंगलराज पार्ट टू आ गया था। जिसका एहसास होने पर उन्होंने एनडीए के साथ सरकार बनाने का सही निर्णय लिया है।

बिहार में एनडीए सरकार का गठन पर एनडीए में खुशी तो महागठबंधन में ग़म का माहौल 4इसका जितना भी सराहना किया जाए कम है। डॉ रंजीत कुमार भाजपा नेता नीतीश कुमार पदलोलुप,स्वार्थी सिद्धांत हीन राजनीति करने वाले पलटू राम व कुर्सी कुमार है। इनके पाला बदलने से आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन को कुछ भी  नुकसान होने वाला नहीं है । जनता सब देख रही है। उल्टे आने वाले दिनों में नीतीश कुमार का राजनीति मौत निश्चित है।

बिहार में एनडीए सरकार का गठन पर एनडीए में खुशी तो महागठबंधन में ग़म का माहौल 5जागेश्वर राय भाकपा नेता बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मार राजनीति पर प्रखंड राजद अध्यक्ष मोहम्मद सैफी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पब्लिक है सब जानती है। माननीय मुख्यमंत्री जो बिहार में खेल किया है आने वाले समय में जनता इनके साथ बड़ा खेला करने जा रही है।इंडियागठबंधन और राजद का राजनीति कद नीतीश कुमार के कार्यशैली से और बढ़ गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

Share This Article