बेगूसराय में डीजे की धुन पर कुछ युवकों के द्वारा हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोसल मिडिया पर हुआ वायरल,पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

वायरल वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र का है

डीएनबी भारत डेस्क

जिला प्रशासन एवं सरकार के लाख बंदिशें के बावजूद लोग कानून हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे और लगातार कई तस्वीरें सामने आ जाते हैं जिससे कि कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं । खासकर किसी त्योहार या अन्य दिनों के मौके पर युवाओं के द्वारा हथियार लहराते हुए पार्टी मनाने का वीडियो सामने आता है।

- Sponsored Ads-

ऐसा ही एक मामला बेगूसराय में सामने आया है जिसमें डीजे की धुन पर कुछ युवकों के द्वारा हथियार लहराते हुए डांस किया जा रहा है । वायरल वीडियो सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद साइबर सेल को जांच के लिए कहा गया तत्पश्चात पता चला है कि वायरल वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र की है एवं किसी रूपेश यादव नामक व्यक्ति के आईडी से इस सोशल मीडिया पर डाला गया है।

फिलहाल स्थानीय पुलिस एवं साइबर सेल को पूरी जांच का जिम्मा दिया गया है । एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा तथा स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवाई जाएगी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की ऐसे मामले सामने आने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है और अब तक कई मामलों में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article