आगामी 22 जनवरी को क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों पर रहेगी कड़ी नजर

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर में भगवान राम जानकी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। उस दिन थाना क्षेत्र के फफौत, बरियारपुर पश्चिमी, सिरसी,तेतराही,खोदावंदपुर, नुरुल्लाहपुर,बाड़ा,सागी आदि गांवों के मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

- Sponsored Ads-

आगामी 22 जनवरी को क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों पर रहेगी कड़ी नजर 2आरएसएस एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उस दिन जुलूस व शोभा यात्रा के आहूत कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मस्जिदों केअगल बगल पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। जुलूस व शोभा यात्रा पर भी प्रशासन की खास नजर रहेगी।

इस मौके पर उपद्रवी तत्वों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने दी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article