नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

Contents

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक चौक के पास दल बल के साथ रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी मदन कुमार ने शक के आधार पर एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा रहे एक बदमाश को हिरासत में लेते हुए उसके बैग से तलाशी के दौरान दो जिंदा कारतूस बरामद को बरामद किया।

जिसके आधार पर उक्त बदमाश समेत लड़की को थाना पर लें आऐ। घटना की सूचना पुलिस के द्वारा लड़की के परिजनों को दिया गया। परिजनों के द्वारा दिए गए शाक्ष और लड़की के कथनानुशार पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंपते हुए। उक्त बदमाश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग 13 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक को भागते हुए देखा, जिसे शक के आधार पर हिरासत में लिया और युवक के बैग को तलाशी किया तो दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुछताछ के क्रम में उक्त युवक की पहचान संजात वार्ड नं 2 के निलेश ईश्वर के पुत्र अमित ईश्वर के रूप में किया गया। जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं के तहत थाना काण्ड संख्या 237/23 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article