खगड़िया में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजन ने लगाया गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप

DNB Bharat

स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क 

खागड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर गांव से बड़ी खबर मिल रहि है जिसमें पीड़ित मृतक के परिजन ने  बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा मदारपुर निवासी मोहन यादव की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

वहीं घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि देर शाम मृतक मोहन यादव दर्जी के यहां कपड़ा लाने जा रहे हैं बोल कर घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका कोई जबाब नहीं मिला और देर रात सूचना मिली की उनकी हत्या हो गई।

घटना किस कारण और कैसे हुआ यह पुलिस के लिए पहेली और जांच का विषय है। वहीं स्थानीय पुलिस पूरे मामलेशकी छानबीन में जुटी है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article