बेगूसराय में शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई की मौत एक चौकीदार घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नावकोठी थानाक्षेत्र अंतर्गत छतौना पुल के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

इस शराबबंदी वाले बिहार में अब शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि आम तो क्या अब खास लोग भी शराब तस्करों के निशाने पर हैं। और पुलिस का भय तस्करों के मन से बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। बीती रात शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने जोरदार हमला किया है।

- Sponsored Ads-

इस घटना में एक एसआई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक होमगार्ड का जवान घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल की है। शहिद दरोगा की पहचान नावकोथी थाना में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है। वहीं घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड की जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नावकोठी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अल्टो कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है। इसी सूचना पर खामास चौधरी दलबल के साथ छतौना पुल के नजदीक खड़े थे और जैसे ही अल्टो कार पहुंची उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार ने पुलिस को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी और सड़क पर खड़े समास चौधरी सहित एक होमगार्ड के जवान को रौंदते हुए फरार हो गई है।

अन्य पुलिस के जवानों ने अगल-बगल भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने छापेमारी कर अल्टो कार के मालिक को हिरासत में लिया है एवं पूछताछ कर रही है। हालांकि शराब अभी भी बरामद नहीं की जा सकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शराब तस्करों के हौसले काफी बुलंद है और वह किसी को भी बख्शने के लिए तैयार नहीं है और लगातार पुलिस हमले का शिकार हो रही है। बिहार में लागू शराबबंदी अब आमलोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी नासूर बनती जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article