प्यार में दो देश की सीमा नहीं बन सकी बाधक, चीन से खगड़िया पहुंची लड़की ने प्यार के साथ लिए सात फेरे

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

एक गीत तो आपने सुना ही होगा ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई’ तो ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है खगड़िया से। जहां अपने प्यार को पाने के लिए चीन से एक लड़की खगड़िया पहुंच गई और अपने प्यार के साथ हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे ली। मामला खगड़िया शहर के बबुवागंज की है जहां राजीव गुप्ता नाम के एक युवक ने चीन ने एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अपने सहपाठी को दिल दे बैठे।

- Sponsored Ads-

फिर दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली लेकिन प्यार में परिवार अरचन बनने लगे। काफी मान मनौव्वल के बाद परिवार के लोग तैयार हुए और चीन से खगड़िया पहुंची लड़की के साथ लड़के ने शादी कर अपने प्यार को मुकर्रर किया। इस शादी की चर्चा पूरे शहर में खूब हो रही है वहीं नवदंपत्ति काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article