खोदावंदपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेघौल के एक शिक्षक ने दिया त्यागपत्र 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मेघौल के शिक्षक हिमांशु शुक्ला ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है । इसकी पुष्टि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे ।

जो हाल ही में बिहार बीपीएससी द्वारा प्राथमिक शिक्षक के पद पर चयनित हुए थे । तथा उनका पदस्थापन खोदावंदपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मेघौल में किया गया था । त्यागपत्र का कारण पूछने पर शिक्षक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि वह पारिवारिक कारण से अपना त्यागपत्र दिया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article