केंद्रीय टीम ने वीरपुर में किया मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का औचक निरीक्षण

DNB Bharat

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर, वीरपुर पूर्वी और बरहारा में चल रहे मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम का केन्द्रीय टीम ने किया औचक निरीक्षण।

डीएनबी भारत डेस्क 

मंगलवार को केंद्रीय टीम के ओएसए डाॅ राजेश कुमार वर्मा, जिला स्तरीय टीम के एसएमओ डाॅ गीतिका शंकर ने वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर, वीरपुर पूर्वी और बरहारा में चल रहे मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहाल फारूक, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश वर्मा, ब्लौक मुनिटर प्रेम कुमार ठाकुर को साथ में लेकर किया। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत 0 से 2 वर्ष तक के 81बच्चे, 2 वर्ष से 5 वर्ष तक के 9 बच्चे कुल 90 बच्चों को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावे 10 गर्भवती महिलाओं को भी टिकाकरण किया गया है। इस दौरान इंद्रधनुष कार्यक्रम स्थल पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article