ममता बनर्जी के बंगाल में ‘बांग्लादेश’ जैसे हालात, मुस्लिम वोट बैंक के लिए हो रहा हिंदुओं पर जुल्म: गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सासंद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों पर जिस तरह से बर्बर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वह ममता सरकार की मानसिकता को उजागर करता है।

- Sponsored Ads-

गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हत्याओं और हिंसा के विरोध में साधु-संतों और विहिप के लोगों ने बंगाल में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे हम भारत के बंगाल में नहीं, बल्कि बांग्लादेश में विरोध कर रहे हों। जिस तरह बांग्लादेश सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है, उसी तरह ममता सरकार ने यहां साधु-संतों को पीटा।केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों का समर्थन कर रही हैं और इसी मानसिकता के चलते हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया गया।वहीं, रॉबर्ट वाड्रा द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान और प्रधानमंत्री पद के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

ममता बनर्जी के बंगाल में 'बांग्लादेश' जैसे हालात, मुस्लिम वोट बैंक के लिए हो रहा हिंदुओं पर जुल्म: गिरिराज सिंह 2उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेतृत्व करें या प्रियंका गांधी, यह कांग्रेस का आंतरिक पारिवारिक मामला है।गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं। प्रियंका गांधी तेज हैं, लेकिन राहुल गांधी की जुबान नहीं खुल रही। ऐसा लगता है कि कांग्रेस दो खेमों में बंटी हुई है।उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत और देश की संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करते हैं, लेकिन जब पार्टी के अंदर नेतृत्व का सवाल आता है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article