बेगूसराय में बच्चों के विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला की जमकर कर दी पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर बच्चों के विवाद में दबंग पड़ोसियों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है । पीड़ित महिला की पहचान सनहा निवासी विनोद पासवान की पत्नी हीरा देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बच्चों के विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला की जमकर कर दी पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2परिजनों ने बताया कि बीते शाम आरोपी रितिक कुमार एवं निशा कुमारी के परिवार के बच्चे एवं हीरा देवी के परिवार के बच्चों के बीच में गाली गलौज हुआ था जिसे बीच बचाव कर हीरा देवी ने हटा दिया था। लेकिन बाद में जब हीरा देवी अपने घर में घर का काम कर रही थी उसी वक्त रितिक कुमार अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचा एवं ईट पत्थर तथा मुक्के से हीरा देवी की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।

बेगूसराय में बच्चों के विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला की जमकर कर दी पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3प्राथमिक उपचार के बाद हीरा देवी को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है । प्रीत पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध शाहेबपुर कमाल थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article