दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में भीड़,जमकर हुई खरीदारी

DNB Bharat Desk

वाइक,मोबाइल,वर्तन और सोना चांदी की दुकानों पर लगी रही भीड़,ढाई से तीन करोड़ के बिक्री  का अनुमान

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शुक्रवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में भगवान धन्वंतरि का पूजा परम्परागत हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया । इस मौके पर धनतेरस को लेकर बाजारों में काफी चहल पहल देखने को मिला । विशेष रूप से वाइक , मोबाइल , वर्तन और सोना चांदी के दुकानों पर काफी भीड़ था ।

- Sponsored Ads-

दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में भीड़,जमकर हुई खरीदारी 2लोगो ने जमकर खरीददारी किया । व्यवसायियों ने धनतेरस ऑफर , दीपावली धमाका नाम से ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दे रखा था । फोन पे लोन , फाइनांस पर वाइक के शोर से बाजार गूंज रहा था । खोदावंदपुर में हीरो , बजाज , टीभीएस का एजेंसी स्थापित है । ग्राहकों का पहला पसंद हीरो वाइक रहा ।

दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में भीड़,जमकर हुई खरीदारी 3जबकि दूसरा बजाज एवं टीभीएस रहा । वाइक , मोबाइल , वर्तन , झाड़ू एवं सोना चांदी कुल मिलाकर खोदावंदपुर बाजार में शुक्रवार को करीब ढाई से तीन करोड़ के कारोबार का अनुमान है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article