बिहारशरीफ प्रखंड के उपरावां गांव में किया जाएगा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन,कई राज्यों के घुड़सवार लेंगे भाग, मंत्री तेज प्रताप व् आलोक मेहता करेगे शिरकत

DNB Bharat Desk

 

28 जनवरी के दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ऊपरावा गांव के मैदान में किया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

एक ओर जहां सूबे में घुड़दौड़ प्रतियोगिता विलुप्त होती जा रही है,वही बिहारशरीफ प्रखंड के ऊपरावा गांव के ग्रामीणों के द्वारा विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ प्रतियोगिता को जीवित करने के लिए हर साल जनवरी माह में भव्य तरीके से घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार भी 28 जनवरी के दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ऊपरावा गांव के मैदान में किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ प्रखंड के उपरावां गांव में किया जाएगा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन,कई राज्यों के घुड़सवार लेंगे भाग, मंत्री तेज प्रताप व् आलोक मेहता करेगे शिरकत 2जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव मंत्री आलोक मेहता के द्वारा फीता काटकर किया जायेगा। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता लोभी यादव ने बताया कि यह घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन इस गांव में चार सालों से किया जा रहा है। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में नालंदा जिले के अलावे बिहार राज्य के कोने-कोने के घुड़सवार इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।

बिहारशरीफ प्रखंड के उपरावां गांव में किया जाएगा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन,कई राज्यों के घुड़सवार लेंगे भाग, मंत्री तेज प्रताप व् आलोक मेहता करेगे शिरकत 3इस प्रतियोगिता को लेकर अभी से ही नालंदा जिले के कोने कोने से घुड़सवारो का आना शुरू हो गया हैं और इस मैदान में अपने अपने ट्रायल को देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ को बढ़ावा देना है। घुड़दौड़ का एक लंबा और विशिष्ट इतिहास है और प्राचीन काल से दुनिया भर की सभ्यताओं में इसका अभ्यास किया जाता रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article