बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई,अवैध शराब समेत मादक पदार्थ के साथ दो महिला गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में लागु शराब बंदी के बीच शराब कारोबारी के द्वारा लगातार शराब का कारोबार किया जा रहा है। लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने भी कारोबारी पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है और विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored Ads-

इसी करी में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से नगर थाना क्षेत्र के रेलवे किनारे बसे झोपड़पट्टी में छापेमारी की जहां से उत्पाद विभाग की टीम ने देसी एवं विदेशी शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया है।

वहीं अन्य कारोबारी भागने में सफल रहे। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्त में आई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अभी यह छापेमारी लगातार जारी रहेगी।

 

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article