दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, राजगीर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आगामी 14 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति नालंदा यूनिवर्सिटी राजगीर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम ‘वैशाली फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी’ में भाग लेने के लिए बिहार आ रहे हैं।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति कोविंद 14 सितंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जायेंगे। कोविंद रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे और अगले दिन हेलीकॉप्टर से राजगीर जायेंगे जहां नालंदा यूनिवर्सिटी राजगीर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और फिर पटना होते हुए वापस दिल्ली लौट जायेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article