नालंदा में पेयजल संकट से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के नुरसराय थाना क्षेत्र इलाके के जगदीशपुर तियारी पंचायत के गोविंदपर बेलदारी गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट रहने के कारण इलाके में पेयजल की घोर संकट पैदा हो गई है। पेय जल संकट से आक्रोशित होकर लोगों ने बिहारशरीफ परवलपुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन दिया। मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की पिछले एक सप्ताह से इस इलाके में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इलाके में बिजली संकट के साथ साथ पेयजल संकट भी पैदा हो गया।

- Sponsored Ads-

आपको बता दे की इस इलाके में तीन सौ घर है जिसकी आबादी तीन हजार है। फिलहाल अपनी प्यास बुझाने के लिए लोगों को डेढ़ किलोमीटर जाकर दूसरे इलाके से पानी भरना पड़ता है। गोविंदपुर बेलदरी पर गांव में कही कही चापाकाल अगर है तो वहां पानी भरने वालों की लंबी कतारें होती है। कई बार तो पानी भरने को लेकर मारपीट तक की नौबत हो जाती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद जाम को हटाया गया।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article