नालंदा में मकान का छत गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र इलाके के वेनार गांव में मकान का छत गिरने से एक बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि कई लोग बाल बाल बच गए।

इस संबंध में मृतक का भाई सुदेश कुमार ने बताया कि मकान काफी पुराना था और सभी लोग छत पर बैठे हुए थे। उसी दौरान एकाएक मकान का छत गिर जाने से दीपक कुमार की मलबे में दबकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भाई मनीष कुमार जख्मी हो गए। जिसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

नालंदा में मकान का छत गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत 2वहीं इस घटना में कई लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सारे मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article