कांग्रेस पर गिरिराज का तंज, कहा ‘परिवारवाद की जड़ कांग्रेस ही है’

DNB Bharat Desk

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के एनडीए के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है तो वही वह लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने देर शाम लोगों के बीच जनसंपर्क किया तथा उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष में परिवारवाद के खिलाफ लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू यादव का परिवार हो या फिर उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह का महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का हो या फिर बंगाल में ममता बनर्जी का या फिर स्टालिन सभी परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और इन सबों की जड़ कांग्रेस है।

अब लोग पूरी तरह समझ चुके हैं कि अगर यह लोग सत्ता में आते हैं तो एक बार फिर परिवारवाद को ही बढ़ावा मिलेगा तथा आम लोग विकास से वंचित रह जाएंगे। वहीं अगर नरेंद्र मोदी की बात की जाए तो उन्होंने विकास विकास और विकास के लिए ही काम किया है तथा अब तो चुनावी शंखनाद भी हो गया है। लोग नरेंद्र मोदी से जुड़ चुके हैं और जनता का पूरा समर्थन उन्हें प्राप्त है। वहीं उन्होंने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि निश्चित रूप से वह दलितों के मसीहा थे और पिछली चुनाव में वह हम लोगों के साथ थे।

- Sponsored Ads-

आज दुख की बात है कि वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके पुत्र चिराग पासवान अब हमारे साथ हैं और समाज के वंचित लोगों की आवाज बनकर खड़े हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article