प्रेम प्रसंग में भागी लड़की बछवाड़ा थाना में किया आत्म समर्पण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत से गायब लड़की ने पुलिस दबाव के कारण मंगलवार को बछवाड़ा थाना में किया आत्मसमर्पण. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया की विगत चार दिनों पुर्व रसीदपुर पंचायत निवासी रामकिशुन चौधरी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री गायब होने को लेकर अपने ही पंचायत के शंकर पंडित का पुत्र रोहित कुमार पर आरोप लगाया है.

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री विगत चार दिन पुर्व स्कूल गई लेकिन जब वापस नहीं लौटी तो हमलोगो ने खोजबीन शुरू किया वही पता चला कि मेरे ही गांव के शंकर पंडित का पुत्र रोहित कुमार जबरन मेरी पुत्री को लेकर भाग गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू किया गया तो प्रेम प्रसंग का मामला निकला.

- Sponsored Ads-

लड़की बरामदगी को लेकर छापेमारी के दौरान आरोपी पर दबाव बनाने के उपरांत लड़की ने बछवाड़ा थाना परिसर में आत्मसमर्पण कर दिया. लड़की से पुछताछ कर 164 के ब्यान हेतू बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया.

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article