बासुकी शर्मा बने बेगूसराय जिले के भाजपा जिला प्रवक्ता व राजू कुमार राजा बने भाजपा आईटी सेल के जिला सह संयोजक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के द्वारा बछवाड़ा प्रखंड के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष बासुकी की शर्मा को भाजपा का जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष है। पिछड़े समुदाय से आने वाले बासुकी शर्मा भाजपा के विभिन्न दायित्व पर रह चुके हैं तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है।

श्री शर्मा को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा नेता मुंगेर जिला प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू,सुनील कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, विकास सिंह, बलराम सिंह, पुष्पा राम, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडे,रामप्रवेश सहनी,मोर्चा अध्यक्ष सुमित सैनी,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजिनी कुशवाहा,तान मोर्चा अध्यक्ष सीताराम सिंह,घनश्याम कुमार राय, प्रेम शंकर राय, राजीव चौधरी, रोविंस राज, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सुलेमानी, सहित अनेक नेताओं ने बधाई दी है। वही चिरंजीवीपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू कुमार राजा का मनोनयन आई.टी.सेल के सहसंयोजक के रूप में किया गया है।गुरुवार को उक्त आशय की सूचना जिला संयोजक आलोक कुमार ने पत्र जारी कर दी।

- Sponsored Ads-

जानकारी मिलने पर बछवाड़ा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजा को बधाई दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता सह सिने कलाकार अमिय कश्यप ने कहा की राजा के जिला पदाधिकारी बनने से सुदूरवर्ती क्षेत्र में पार्टी संगठन का तेजी से विकास होगा।

उन्होंने कहा राजा पार्टी के समर्पित एवं वफादार कार्यकर्ता रहे हैं।उन्होंने उक्त पद हेतु सही व्यक्ति के चुनाव करने के लिए नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। बधाई देने वालों में बछवाड़ा दक्षिण मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष बासुकी शर्मा, उत्तरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुमन चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, पवन कुमार पवनदेव आदि प्रमुख हैं।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article