गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन से 20 बोतल विदेशी शराब एवं 60 पीस बीयर बरामद

DNB Bharat

बरौनी स्टेशन पर खड़ी गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन में चेंकिंग के दौरान बरौनी अंचल रेल निरीक्षक एवं एएलटीएफ 03 को मिली सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच शराब तस्करों के द्वारा शराब की तस्करी लगातार जारी है। और इसके लिए धंधेबाजों ने ट्रेन को सुलभ जरिया बनाया है। लेकिन शराब धंधेबाजो पर अंकुश लगाने के लिए रेल थाना की पुलिस ने भी पूरी तरह कमर कस ली है और लगातार बरौनी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में आज बरौनी रेल थाना पुलिस ने 13185 गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन में डेली रूटीन चेकिंग के दौरान साधारण बोगी से लावारिस हालत में रखा 20 बोतल विदेशी शराब एवं 60 पीस बीयर को जप्त किया है हालांकि कारोबारी अपनी पहचान छुपाने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article