बछवाड़ा में पेंशनर समाज की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

संगठन विस्तार , सदस्यता अभियान व संगठन की सुदृढ़ता को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी के पंचायत नारेपुर जट्टा बाबा ठाकुरवाड़ी परिसर में पेंशनर समाज बछवाड़ा शाखा की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता पेंशनर समाज बछवाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष अवकाश प्राप्त शिक्षक मोहन झा ने किया । बैठक में पिछले बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में किए गए कार्यों की संपुष्टि की गई।

संगठन विस्तार , सदस्यता अभियान व संगठन की सुदृढ़ता को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही दैनिक अखबार प्रभात खबर के बेगूसराय जिले के पूर्व ब्यूरो चीफ दिवंगत गुणानंद मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

- Sponsored Ads-

मौके पर साहित्यकार डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा बेगूसराय जिले के पत्रकारिता के महान योद्धा प्रभापुंज सूर्य का अस्त हुआ। पत्रकारिता क्षितिज का लहू लुहान है। उनके निधन पत्रकारिता के लिए आहत है। मौके पर राम सगुन महतो ,सीताराम राय, महादेव महतो, राम भजन शर्मा , शंकर पासवान ,शत्रुघ्न राय दानी यादव भागो राऊत सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article