खोदावंदपुर में शराब तस्कर और पुलिस में भिड़न्त, एक आरक्षी जख्मी, एक कारोबारी गिरफ्तार, शराब से लदी बोलेरो जप्त

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मलमल्ला गांव के बहियार में शराब कारोबारियों के साथ खोदावंदपुर पुलिस की भिड़न्त में थाना में पदस्थापित एक आरक्षी राम चन्द्र सिंह का पुत्र सुनील सिंह जख्मी।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार की देर रात बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मलमल्ला गांव से पूरब बहियार में शराब कारोबारियों के साथ खोदावंदपुर पुलिस की भिड़न्त हो गयी। इस घटना में थाना में पदस्थापित एक आरक्षी राम चन्द्र सिंह का पुत्र सुनील सिंह जख्मी हो गए। जिसकी चिकित्सा खोदावंदपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रही है।

- Sponsored Ads-

मौके वारदात से पुलिस ने 32 पेटी विदेशी शराब लोड एक बोलेरो बरामद किया है। तथा एक कारोबारी छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पताही निवासी लाल बाबू यादव का पुत्र जितेश यादव को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का सरगना सहित चार पांच अन्य तस्कर व अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। जिनकी पहचान कर ली गयी है।

घटना की जानकारी देते हुए खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के मेघौल मलमल्ला बहियार में शराब की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना पर वहां छापेमारी किया गया। पुलिस को देख शराब तस्कर पुलिस से उलझ गए। इस घटना में थाना का एक जवान घायल हो गया। चालक सहित बोलेरो पर विदेशी शराब लोड पकड़ा गया।

अन्य अपराधी व कारोबारी अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया। घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया गया। मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने खोदावंदपुर थाना पहुंचकर गिरफ्तार कारोबारी पूछताछ की। तथा घायल जवान से मिलकर उनका हौसला अफजाई किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि डीएसपी के निर्देश पर अग्रेतर कारवाई कर गिरफ्तार बदमाश को भेजे जाएगा। इस मामले में फरार हुए कारोबारी के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article