नालंदा लोकसभा चुनाव : रहूई प्रखंड के शेरपुर बूथ नं 99 पर 12 बजे तक मात्र एक ही वोट पोल हो सका है, यहां कुल 1130 मतदाता हैं, यहां के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

एक और राज्य की सरकार मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई तरह की जागरूकता अभियान चला रही है ताकि मतदान का जो प्रतिशत है उसे बढ़ाया जा सके वहीं दूसरी ओर साथ में चरण में रहुई प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर बूथ संख्या 99 पर मतदाताओं ने विकास कार्य नहीं होने के कारण मतदान करने से सीधे तौर पर मना कर दिया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा लोकसभा चुनाव : रहूई प्रखंड के शेरपुर बूथ नं 99 पर 12 बजे तक मात्र एक ही वोट पोल हो सका है, यहां कुल 1130 मतदाता हैं, यहां के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है 2बूथ संख्या 99 पर मौजूद बीएलओ संजय कुमार ने बताया कि इस इलाके में नली गली और सड़क की हालत काफी खराब है। जिसके कारण ग्रामीण वोट देने से मना कर दिया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके के स्थानीय विधायक डॉक्टर सुनील और स्थानीय सांसद कौशलेंद्र कुमार को कई बार इस समस्या से रूबरू कराया गया लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन देना ही उचित समझा।

नालंदा लोकसभा चुनाव : रहूई प्रखंड के शेरपुर बूथ नं 99 पर 12 बजे तक मात्र एक ही वोट पोल हो सका है, यहां कुल 1130 मतदाता हैं, यहां के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है 3वोट बहिष्कार की बात सुनकर प्रशासन भी ग्रामीणों को समझाने के लिए गांव पहुंची लेकिन ग्रामीणों के ऊपर स्थानीय प्रशासन का जादू नहीं चल पाया। ग्रामीण का सीधे कहना है कि इस इलाके में जब तक बुनियादी सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जाएगा हम अपने मतों का अधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article