भगवानपुर में युवक ने गले में फंदा लगाकर कर ली ख़ुदकुशी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बगरस गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरस गांव में मंगलवार की रात बगरस निवासी सूचित महतो के करीब 30वर्षीय पुत्र प्रवीण महतो द्वारा गला में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर में युवक ने गले में फंदा लगाकर कर ली ख़ुदकुशी 2

इस संबंध में मृतक प्रवीण महतो की मां सुरबाला देवी ने बताई कि मेरा बेटा प्रवीण अपने सास ससुर एवं पत्नी के साथ बाबा धाम गया था वापस आया तो प्रवीण और उसकी पत्नी मौसम देवी अपने ससुराल मंसूरचक प्रखंड स्थित हवासपुर चला गया जब हम प्रवीण को फोन किए तो प्रवीण बोला की हम ससुराल में हैं आज आएंगे।

रात में प्रवीण इकेले घर आया और सुबह में जब हम घर का दरवाजा खोले तो देखा की वह गला में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर लिया है। इधर सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार, एएस आई महेश प्रसाद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। मृतक को एक 2वर्ष का मासूम बच्चा है जिसके सर पर से पिता का पिता का साया उठ गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article