पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, इलाज के दौरान पटना एम्स में ली अंतिम सांस

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता का मंगलवार की सुबह पटना एम्स में निधन हो गया। सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव 80 वर्ष के थे और वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने पटना एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मधेपुरा के खुर्दा में किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

पप्पू यादव के पिता की निधन की खबर से उनके चाहने वाले और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को पटना से मधेपुरा लेकर जाया गया है जहां अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन के वक्त पप्पू यादव की मां शांति प्रिया, पत्नी राज्यसभा सांसद रंजिता रंजन, बेटा सार्थक रंजन, बेटी प्रकृति रंजन, बहन डॉ अनीता रंजन भी पटना एम्स में मौजूद थे। पप्पू यादव के पिता के निधन की जानकारी मिलने के बाद कई नेता और मंत्रियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article