नालंदा एसपी के द्वारा मिशन मुस्कान अभियान के तहत 41 मोबाइल पीड़ितों के बीच बरामद मोबाइल किया गया वितरित

DNB Bharat

एसपी नालंदा के निर्देश पर 51 मोबाइल को साइबर थाना और की डीआईयू की टीम की मदद से बरामद किया गया

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा पुलिस की पहल से अब मोबाइल पीड़ितों चेहरे पर मुस्कान खिलेगी। क्योंकि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मिशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के द्वारा 41 मोबाइल पीड़ितों के बीच मोबाइल का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा एसपी के द्वारा मिशन मुस्कान अभियान के तहत 41 मोबाइल पीड़ितों के बीच बरामद मोबाइल किया गया वितरित 2

बताते चलें कि नालंदा जिला के कई इलाकों से विभिन्न मामलों में कुल 51 मोबाइल को साइबर थाना और की डीआईयू टीम की मदद से बरामद किया गया था। 51 मोबाइल में से 41 का सत्यापन किया गया। जबकि 10 मोबाइल का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है।

41 मोबाइल का सत्यापन होने के बाद मुस्कान अभियान के तहत उन सभी मोबाइल पीड़ितों को बुलाया गया और पूरी तरह से सत्यापित होने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के हाथों मोबाइल का वितरण किया गया। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के इस पहल से मोबाइल पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान देखी गई।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article