शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बदलाव के विरोध में रालोजद ने किया सीएम का पुतला दहन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय लोक जनता दल के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल के आह्वान पर नयी शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन के खिलाफ राज्य भर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं राज्य की महागठबंधन सरकार के विरूद्ध संघर्ष का एलान किया था। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर बेगूसराय जिला रालोजद के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरूण कुमार रौशन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत रोसड़ा बेगूसराय एसएच 55 में मिर्जापुर चौक के निकट मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष रौशन ने बिहार के सीएम और महागठबंधन सरकार पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि नयी शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बार बार संशोधन का बहाना बनाकर राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवकों के साथ अन्याय कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार के सीएम और महागठबंधन सरकार ने शिक्षक नियुक्ति के लिये देश भर से आवेदन लेने की छुट दी है यह प्रमाणित करता है कि किस तरह से बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा हद तो राज्य के शिक्षामंत्री कर रहें ह़ै जो बिहारी अभ्यर्थियों को विभिन्न विषयों में कमजोर बताकर राज्य के शिक्षक बननेवाले युवाओं के साथ क्रुर मजाक किया है। उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा, ज्ञान, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक चेतना का अगवा रहा है। बिहार ने ही देश का प्रथम राष्ट्रपति दिया। ऐसे बिहारी प्रतिभा को इस तरह का बयान देकर शिक्षामंत्री ने अपमानित करने का काम किया है। राज्य के शिक्षक अभ्यर्थियों और जनता आनेवाले समय में बिहार के सीएम और राज्य के महागठबंधन सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। हमलोग उपेन्द्र कुशवाहा के सिपाही राज्य सरकार से अविलंब ऐसे निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं, अन्यथा राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी सुप्रीमो के आह्वान पर आगे चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करने को बाध्य होगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में चेरियाबरियारपुर रालोजद के युवा जिलामहासचिव अनिल कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव, खोदावंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष रामलखन महतो, युवा प्रखंड अध्यक्ष खोदावंदपुर संतोष कुमार, प्रिंस कुमार, अमरजीत कुमार, नरेश दास, अजीत कुमार पिन्टु समेत दर्जनों नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article