जिला मुखिया संघ की बैठक में उठी संगठित होकर अधिकार के लड़ाई लड़ने की बात

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि संगठित रहेंगे तभी हम अपने अधिकार की रक्षा कर सकते हैं तथा कोई भी ताकत हमें अपने अधिकार से वंचित नहीं कर सकता है और न ही हमारा अधिकार कोई छिन सकता है उक्त उद्गार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर गांव में स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित मुखिया संघ की बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने कहा कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज के सभी प्रतिनिधि अभी तक आपस में ही लड़ते रहे हैं और सत्ता में बैठे लोग तथा उसके अधिकारी प्रतिनिधियों को आपस में लड़ाकर शोषण करते रहे हैं।

पूर्व में संविधान द्वारा जो अधिकार पंचायत को दी गई थी उसका हनन कर सरकार शोषण कर रही है। ग्राम सभा से पारित योजनाओं सरकार अमल नहीं करती है तथा अपने द्वारा योजनाओं का संचालित कर रही है इस तरह पंचायत प्रतिनिधियों को पंगु बना दिया गया है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को आये दिन हनन कर रही है जो गांधी के सपनों पर कुठाराघात है उन्होंने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियो मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला पार्षदों से आह्वान किया है कि अपने अधिकारों की रक्षा हेतु आगामी 28 जनवरी को पटना के मिलर हाइ स्कूल के ग्राउंड में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के अधिवेशन में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास करायें। वहीं प्रदेश सरपंच महासंघ के अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गांव में गांव की तरक्की के लिए पंचायत सरकार की कल्पना की थी लेकिन सरकार शोषण की निति अपनाकर बापू के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब ग्राम कचहरी का मामला का निर्णय थानेदार दे रहा है।

जिला मुखिया संघ की बैठक में उठी संगठित होकर अधिकार के लड़ाई लड़ने की बात 2 पहले जब मुखिया प्रखंड जाता था तो पदाधिकारी भयभीत हो जाते थे अब जनप्रतिनिधि पदाधिकारी से मिलने के लिए पैरवी करते हैं। उन्होंने कहा कि आये दिन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्याये बेखौफ अपराधियों द्वारा की जा रही है लेकिन न तो पक्ष और न ही विपक्ष के लोग इसके विरोध में आवाज उठाती है। उन्होंने भी अपने अधिकार तथा पंचायती राज व्यवस्था को कायम रखने के लिए संगठित होकर अधिकार के लड़ाई लड़ने का आह्वान किया तथा पटना आने की अपील की। उक्त अवसर पर जोकिया पंचायत के मुखिया रजनिश कुमार सिंह ने अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किये जा रहे अपमान की दर्द बयां की। उक्त बैठक की अध्यक्षता तथा संचालन मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसन ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर,माला पहनाकर तथा बुकें देकर सम्मानित किया गया।

बैठक को संघ के जिला संयोजक महेश राय,संघ के जिला संरक्षक अमरजीत राय आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्याक्षा लक्ष्मी देवी, स्थानीय पंसस आनंद कांत चौरसिया, जिला मुखिया संघ के सचिव अरविंद कुमार राय, प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष विमल भारती प्रतिनिधि शंकर शर्मा, प्रदेश मुखिया संघ के सचिव रमेश सिंह, डफरपुर के मुखिया रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष जिला मुखिया संघ के इजहार अंसारी, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिला मुखिया संघ के महासचिव राष्ट्रपति कुमार, तेघड़ा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमलेश कुमार, दामोदरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र सहनी, मुखिया सुरेंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सुमन,बखरी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार तांती, पुरुषोत्तम कुमार खोदाबंदपुर, रामप्रवेश कुमार,बीरपुर राजेश कुमार चेरिबरियारपुर सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन भगवानपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article