बेगूसराय में 85 कार्टून शराब के साथ एक पिकअप वैन जब्त, कारोबारी…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है जब उसने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 85 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया। साथ ही साथ एक पिकअप बैन को भी जप्त किया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय उत्पाद विभाग की टीम को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिली थी।

- Sponsored Ads-

सूचना के आधार पर उत्पात इंस्पेक्टर पल्लवी कुमारी ने एक टीम का गठन किया एवं तत्क्षण मौके पर पहुंचकर छापेमारी की जिससे यह सफलता हाथ लगी। बरामद शराब की कीमत लगभग सात लाख रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल उत्पाद विभाग की पुलिस गाड़ी से बरामद कागजातों के आधार पर कारोबारियों की पहचान में जुट गई है। उत्पाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही कारोबारियों की पहचान कर ली जाएगी।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article