मल्हीपुर एवं सिमरिया घाट बिन्द टोली में 2049 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच होगा काला तिरपाल वितरण – सुरज कांत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर व बाढ़ को लेकर स्थानीय बरौनी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय राजस्व कर्मचारी को मल्हीपुर दक्षिणी में वार्ड संख्या -09 से 15 तक के चिन्हित 2049 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच काला तिरपाल प्रति परिवार उपलब्ध कराने के लिए प्रखण्ड मुख्यालय से तिरपाल उपलब्ध कराया है।

मिली जानकारी अनुसार अंचल अधिकारी बरौनी सुरज कांत ने राजस्व कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार को अंचल क्षेत्र अंतर्गत मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के प्रभावित क्षेत्रों के चिन्हित कुल 2049 परिवारों के लिए रविवार को काला तिरपाल उपलब्ध कराया है।

- Sponsored Ads-

मल्हीपुर एवं सिमरिया घाट बिन्द टोली में 2049 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच होगा काला तिरपाल वितरण - सुरज कांत 2जिसमें आंकड़ों के अनुसार मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या -09 में 270 परिवार, वार्ड संख्या -10 में 197 परिवार, वार्ड संख्या -11 में 167 परिवार, वार्ड संख्या -12 में 315 परिवार, वार्ड संख्या -13 में 295 परिवार, वार्ड संख्या -14 में 385 परिवार तथा वार्ड संख्या -15 में सर्वाधिक 420 परिवार चिन्हित किया गया है। जिन्हें काला तिरपाल उपलब्ध कराया जाएगा।

मल्हीपुर एवं सिमरिया घाट बिन्द टोली में 2049 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच होगा काला तिरपाल वितरण - सुरज कांत 3विदित हो कि स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से छः स्थानों कॉमनिटी किचन व्यवस्था और चिकित्सा व्यवस्था शुरू करा दिया गया है। तथा निकटतम से नजर बनाए हुए हैं। मौके पर प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय यतेन्द्र भारती, राजस्व कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार, मुखिया मल्हीपुर दक्षिणी रामाश्रय निषाद, विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article