नालंदा : चंडी थाना क्षेत्र के बहादुर और गौढापर इलाके में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत,दो लोग जख्मी,दोनो की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

कर्मापूजा के दिन चंडी थाना क्षेत्र इलाके में हादसों का दिन साबित हुआ। चंडी थाना क्षेत्र इलाके के बहादुरपुर और गौढ़ापर इलाके में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पहली घटना बहादुरपुर इलाके में हुई,जहां टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक व्यक्ति रवि कुमार की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जो नरसंडा चंडी प्रखंड के रहने वाले है। दोनो जख्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी घटना गौढापर इलाके में घटी,जहां दो मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने के बीच जबरदस्त टक्कर में तीन लोगो की मौत हो गई है।

नालंदा : चंडी थाना क्षेत्र के बहादुर और गौढापर इलाके में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत,दो लोग जख्मी,दोनो की हालत नाजुक 2मृतक की पहचान लालगंज गांव के राहुल कुमार और नैली गांव के नीतीश कुमार के रूप में हुई है।जिसने इलाके के क्रम में दम तोड दिया। जबकि दुलारचंद खाजेसराय के रहने वाले है। जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । सभी सड़क हादसा आमने-सामने की टक्कर में हुई है।

फिलहाल पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है इस घटना के बाद पूरे चंडी प्रखंड में कोहराम मच गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article