डीएनबी भारत डेस्क
किसान भवन वीरपुर में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को ले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान अफवाह से दूर रहने, भ्रामक या गलत मैसेज किसी सोशल मीडिया ग्रुप में चलाये जाने पर तुरंत प्रशासन को खबर देने की अपील की।
- Sponsored Ads-

बीडीओ अरुण कुमार निराला ने कहा कि बकरीद में प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्व बख्शे नहीं जायेंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख मीना देवी, मुखिया असजद, दीपक कुमार, मो. मोख्तार, पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, पूर्व जिला पार्षद विपिन पासवान, सुल्ताना बेगम आदि मौजूद थे।
बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा
- Sponsored Ads-
