बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान, सरकारी फरमान भी बेअसर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में बिजली की आंखमिचौनी का खेल जारी है। भीषण गर्मी में बिजली कटने से लोग परेशान हैं। लोग रतजग्गा करने के लिए विवश हैं। वहीं विभाग के पदाधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में सोए हैं। बढ़ते हिट वेभ को लेकर सरकार ने नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। परन्तु सरकार का यह निर्देश बेअसर है।

- Sponsored Ads-

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों बिद्युत उवभोक्ताओं ने बिद्युत विभाग के अधिकारियों पर जान बूझकर अनियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने का आरोप लगाया है।इन उपभोक्ताओं का कहना है कि खोदावंदपुर पावर सब स्टेशन द्वारा सुचारूरूप रूप से बिजली सप्लाई नहीं की जाती। रात्रि के समय बिजली कट जाने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है वहीं महिलाओं का खाना बनाना भी मुश्किल हो जाता है।

बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान, सरकारी फरमान भी बेअसर 2भीषण गर्मी में लोगों की नींद हराम हो जाती है। इन लोगों ने सरकार के निर्देशानुसार नियमित रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। इन उपभोक्ताओं ने नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की मांगे पूरी नहीं होने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article