ससुराल में फंदे से लटका हुआ युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करने का परिजन लगा रहे हैं आरोप

DNB Bharat Desk

 

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी सकरवासा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ससुराल गए युवक का फंदे से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया। वही युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही बेटे की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी सकरवासा गांव की है। मृतक युवक की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन साहनी का पुत्र रोहित कुमार साहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक रोहित कुमार साहनी के पत्नी का मायके में ही किसी और लड़का के साथ अवैध  संबंध था। जिसका विरोध रोहित कुमार साहनी के द्वारा लगातार किया जाता था।

- Sponsored Ads-

ससुराल में फंदे से लटका हुआ युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करने का परिजन लगा रहे हैं आरोप 2इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुआ था लेकिन इसके बावजूद भी महिला का आदत नहीं सुधार और लगातार उसे गांव के ही रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध बनाकर रखा था। उन्होंने बताया है कि अवैध संबंध के कारण ही रोहित कुमार साहनी को पहले हत्या कर दिया उसके बाद शव को पेड़ से टांग दिया है। उन्होंने साफ तौर से यह आरोप लगाया है की पत्नी के द्वारा ही पति की हत्या की गई है। परिजनों यह भी बताया है कि सुबह इस बात की जानकारी दी गई कि रोहित कुमार साहनी का शव पेड़ से टंगा हुआ है।

ससुराल में फंदे से लटका हुआ युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करने का परिजन लगा रहे हैं आरोप 3उन्होंने बताया है कि पत्नी के द्वारा ही हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article