151 कुंवारी कन्याओं के द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाल किया गांव भम्रण
डीएनबी भरत डेस्क

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर गांव में तीन दिवसीय शिव परिवार सह हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ 151 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
गाजे-बाजे के साथ रुपनगर दुर्गास्थान से कलश शोभायात्रा निकल सिमरिया भोला स्थान स्थित गंगानदी से जल भर रुपनगर गांव का भम्रण कर रूपनग ठाकुरवाड़ी में शोभायात्रा संपन हुई। इस दौरान आधारपुर के महंत गोपाल बाबा समेत पंडित शंभूनाथ झा, आचार्य रंजन शास्त्री, पंडित मनमोहन मिश्र, दीपक झा, हरिओम झा व शिवजी झा के द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू की गई।
पंडित शंभूनाथ झा ने बताया कि तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान सोमवार को पंचाग पूजन, जलाधिवास व मंगलवार को समस्त देवी-देवताओं का पूजन, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास आदि पूजा-अर्चना किया जाएगा। वही बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद सभी मूर्तियों में अचल प्राण-प्रतिष्ठा दी जाएगी।
इस दौरान पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह, उप मुखिया सुदिन पासवान, वार्ड सदस्य श्रीदेव पासवान, पूर्व उप मुखिया मोहन साह, शंकर सिंह, राहुल कुमार, राम कुमार, बोढन सिंह, सुधीर सिंह, कृष्ण कुमार ठाकुर एवं मुकेश ठाकुर समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट