बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डुबने से एक युवक की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नावकोठी थानाक्षेत्र के रजाकपुर पोखर 27 जनवरी देर शाम की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के नावकोठी थानाक्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पोखर में 27 जनवरी शुक्रवार की देर शाम सरस्वती पूजा उपरांत प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की डुबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही घूरन पासवान का पुत्र पप्पू पासवान के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के मुताबिक मुहल्ले के युवकों ने सरस्वती पूजा का आयोजन किया था। और 27 जनवरी शाम में प्रतिमा विसर्जन के लिए पोखर पर गए थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते पप्पू पानी में विलीन हो चुका है। और डुबने से पप्पू की मौत हो चुकी थी।

काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से मृतक युवक का पोखर से शव निकाला गया। इधर घटना की सूचना मिलते है पोखर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोर की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article