खोदावंदपुर में सोमवार से पैक्स चुनाव के लिए होगा नामांकन प्रशासनिक तैयारी पूरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में पहले चरण में सात पैक्स के लिए चुनाव है। पैक्स चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड मुख्यालय अवस्थित निर्वाचन कार्यालय में नामांकन प्रपत्र प्राप्त करने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं।

- Sponsored Ads-

उन्हीं दोनों काउंटर पर अभ्यर्थियों से 11 से 13 नवम्बर के बीच नामांकन प्रपत्र प्राप्त किए जाएंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को प्रखंड क्षेत्र के सागी, दौलतपुर, बाड़ा, बरियारपुर पूर्वी, बरियारपुर पश्चिमी, खोदावंदपुर तथा मेघौल पंचायत के प्राथमिक कृषि सहयोग सामिति के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सामिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा।

नामांकन के दौरान पुलिस की कङी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कोई भी प्रत्याशी लाउलशकर के साथ नामांकन प्रपत्र दाखिल करने नहीं आ सकेंगे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article