वीरपुर की कंचन बनी भीम आर्मी की महिला बेगूसराय जिला अध्यक्ष

DNB Bharat

बेगूसराय में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व के फैसले से खुशी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय स्थित अम्बेडकर भवन पोखरीया में पार्टी की सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने, आगामी लोकसभा चुनाव, जिला में बढ़ते अपराधीक घटनाओं,बढती मंहगाई और वे रोजगारी को लेकर बैठक का आयोजन किया।

घंटों चलें विचार विमर्श के बाद वीरपुर की कंचन कुमारी को महिला मौर्चा के लिए जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे वीरपुर प्रखंड के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया है। नवनियुक्त महिला अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष सोनू कुमार मल्लिक के द्वारा पद भार ग्रहण कराए जाने के बाद मौजूद नेताओं ने इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दिए।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

TAGGED:
Share This Article