तेघड़ा में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस 2026, फूड फेस्टिवल और विज्ञान प्रदर्शनी रहे आकर्षण का केंद्र

DNB Bharat Desk

तेघड़ा (बेगूसराय), 23 मार्च 2026  बिहार दिवस 2026 के शुभ अवसर पर तेघड़ा अनुमंडल परिसर में भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह, सांस्कृतिक समृद्धि और विकास की झलक साफ देखने को मिली।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार के गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को स्मरण करते हुए की गई। बिहार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों में अपने प्रदेश के प्रति गर्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा आकर्षक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय व्यंजनों की विविधता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पोषण से संबंधित व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

तेघड़ा में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस 2026, फूड फेस्टिवल और विज्ञान प्रदर्शनी रहे आकर्षण का केंद्र 2कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण अनुमंडल अंतर्गत तेघड़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी रही। बच्चों ने अपने अभिनव मॉडल एवं वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी और सृजनात्मक रंगोली ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्टॉलों पर जाकर व्यंजनों का स्वाद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विशेष रूप से रंगोली निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थानीय प्रतिभा और सृजनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही, विद्यालयों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं।

“बिहार दिवस हमें अपने गौरवशाली अतीत को याद करने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। तेघड़ा अनुमंडल विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”

कार्यक्रम में अनुमंडल के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक  उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बिहार दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

समापन के अवसर पर आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और विकास की भावना को भी मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुआ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article